
श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज लासिथ मलिंग की पत्नी तान्या मलिंगा इन दिनों श्रीलंका में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल तन्या ने श्रीलंकाई क्रिकेटर थिसारा परेरा पर एक गंभीर आरोप लगाया है जिसके चलते श्रीलंकाई क्रिकेट में भूचाल आ गया है। दरअसल, पिछले महीने तान्या ने सोशल साइट्स पर डाली अपनी पोस्ट में लिखा था कि राष्ट्रीय टीम में जगह पाने के लिए थिसारा नए खेल मंत्री से मिले थे।
तान्या द्वारा उक्त पोस्ट डालने पर थिसारा भड़क गए। उन्होंने श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड को पत्र लिखकर उक्त मामले में कार्रवाई करने की मांग कर दी थी। थिसारा का कहना है कि जब इस प्रकार की टिप्पणी टीम के कप्तान की पत्नी द्वारा सोशल मीडिया पर की जाती है, तो ऐसे में आम जनता को उस बात पर विश्वास नहीं कर पाने से रोकना बेहद मुश्किल हो जाता है।
जब से तान्या ने उक्त पोस्ट डाली है ड्रैसिंग रूम में मेले साथियों का मेरे साथ बात करने का तरीका बदल गया है। बोर्ड को इससे सुधारने के लिए आगे आना चाहिए क्योंकि जब दो सीनियर खिलाडिय़ों में मतभेद होता है तो इससे युवा खिलाडिय़ों को अच्छा माहौल नहीं बन पाता। बता दें कि मलिंगा से शादी करने से पहले तान्या मशहूर डांसर हुआ करती थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में कई साल चीयरलीङ्क्षडग का काम भी किया। वह प्रोफैशनल डांसर है ऐसे में रियालिटी डांस शो डोसिंग विद स्टार में भी हिस्सा ले चुकी हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website