
लंदनः ब्रिटिश पुलिस ने लंदन हमले के बाद सोमवार तडक़े 2 स्थानों पर छापेमारी कर कई लोगों को गिरफ्तार किया। आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट ने शहर में शनिवार की रात को हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है जिसे 3 लोगों ने अंजाम दिया था। उन्होंने 7 लोगों की जान ले ली जिसके बाद अधिकारियों ने उन्हें मार गिराया। पुलिस ने पूर्वी लंदन में तडक़े 2 जगहों पर की गई छापेमारी के बाद एक बयान में कहा कि कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
बयान में कहा गया है कि लंदन ब्रिज हमले की जांच कर रहे आतंकवाद रोधी कमान के अधिकारी आज सुबह करीब सवा4 बजे न्यूहैम और बार्किंग में दाखिल हुए व कई लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। लंदन पुलिस की प्रमुख क्रेसिडा डिक ने कहा कि पुलिस ने हमले में इस्तेमाल किए गए वाहन की ‘‘गहराई से जांच’’ करने के बाद ‘‘फोरेंसिक सामग्रियों का बड़ा जखीरा’’ जब्त किया है।अब तक साजिशकर्ताओं से जुड़े ब्यौरे जारी नहीं किए गए हैं। इससे पहले की छापेमारी में पुलिस ने सात महिलओं और पांच पुरुषों को गिरफ्तार किया था। बाद में 55 साल के व्यक्ति को रिहा कर दिया गया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website