
शेन्जेन ओपन के दौरान रूसी टेनिस सुंदरी मारिया शारापोवा ने तब अपने फैंस का दिल जीत लिया जब मैच दौरान उनकी प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी चीन की वांग झिन्यू चोट के कारण कहराने लगी। मारिया न सिर्फ वांग के पास गई बल्कि बातचीत से उनका हौसला भी बढ़ाया। उक्त घटनाक्रम की वीडियो सोशल साइट्स पर आते ही लोगों ने मारिया की स्पोटर््सैनशिप की दाद दी।
मैच की सबसे बड़ी बात यह रही कि वांग ने शारापोवा से पहला सेट 7-6 से जीत लिया था। लेकिन अगले सैट में वह 2-5 से पिछड़ गईं। इसी बीच वांग जांघ में खिंचाव के कारण कोर्ट पर गिर गई। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया लेकिन दर्द रुक न पाने के कारण उन्हें मैच बीच में ही छोडऩा पड़ा।
मारिया इसके बाद वांग के पास गई। कहा- आप बहुत अच्छा खेली। बहुत अच्छा। मैं तुम्हें बताना चाहती हूं कि जिस तरह तुम खेल रही हो जल्द ही एक नंबर पर जरूर पहुंचोगी। वादा है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website