
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का कहना हैं कि वह काफी समय से मसाला फिल्म करना चाहते थे। रणवीर ने कहा, “‘गली ब्वॉय’ के बाद, मैं रोहित शेट्टी के साथ हूं। यह पूरी तरह मसाला एंटरटेनर है। यह ऐसी फिल्म है, जिसका काफी समय से हिस्सा बनना चाहता था। इसमें सब कुछ है-एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा, रोमांस, गीत. वो सभी अच्छी चीजें जो रोहित शेट्टी की फिल्म में होती हैं।” दरअसल, रणवीर अब फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘सिंबा’ में नजर आएंगे।
बता दें कि रणवीर ‘सिंबा’ को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म में वो एक पुलिसवाले संग्राम भलेराव की भूमिका में दिखेंगे। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मैं अपने काम में ईमानदार हूं और मुझे रोहित शेट्टी के साथ काम करने का गौरव मिला। मैं इसे लेकर उत्साहित हूं। मैं इस तरह की फिल्में देखकर बड़ा हुआ हूं। इस तरह की फिल्में बड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुंचती हैं।”
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website