
पाकिस्तान की टीम एशिया कप में यूएई के खिलाफ मैदान पर उतरेगा या नहीं, इसपर आज फैसला होगा। इससे पहले टीम के खिलाड़ियों ने मंगलवार की शाम को प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के शीर्ष अधिकारी मंगलवार को अभ्यास सत्र शुरू करने और एशिया कप में बने रहने के मामले में इस्लामाबाद से अनुमति का इंतजार कर रहे थे। वहीं उनकी टीम के खिलाड़ी यूएई के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर खुश-मिजाज दिखने की कोशिश कर रहे थे। भारतीय खिलाड़ियों ने रविवार को पाकिस्तान को हराने के बाद पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति सम्मान के रूप में पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था ।
पीसीबी ने तब मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की थी। पीसीबी का आरोप था कि उन्होंने आईसीसी के नियमों का उल्लंघन किया है। उनकी इस मांग को हालांकि आईसीसी ने खरीज कर दिया था। यह समझा जा रहा है कि पीसीबी अब भी आईसीसी को यह मनाने की कोशिश कर रहा है कि यूएई के खिलाफ मैच के लिए रिची रिचर्डसन को रेफरी नियुक्त किया जाए। पाकिस्तानी मीडिया ने बताया कि नकवी की प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से निर्धारित मुलाकात मुख्यतः गृह मंत्रालय के मामलों को लेकर थी, न कि एशिया कप से हटने को लेकर।
Home / Sports / आधी रात को मेसेज, टीम की प्रैक्टिस, पर आखिरी फैसला आज, पाकिस्तान आखिर क्या बम फोड़ने वाला है?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website