
मैड्रिड: स्पेन के सुप्रीम कोर्ट ने कर चोरी के मामले में फुटबॉल स्टार लियोनेल मेस्सी की 21 महीने की जेल और 20 लाख 25 हजार डालर जुर्माने की सजा बरकरार रखी है। अर्जेंटीना के स्टार फुटबालर मेस्सी और उनके पिता जार्ज होरासियो मेस्सी को जुलाई 2016 में करीब 40 लाख यूरो कर बचाने के लिये बेलिजे, ब्रिटेन, स्विटजरलैंड और उरूग्वे की कंपनियों के इस्तेमाल का दोषी पाया गया था।
यह कर 2007.09 के दौरान मेस्सी को तस्वीरों के इस्तेमाल से होने वाली कमाई पर लगाया गया था। मेस्सी और उसके पिता को 21 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है लेकिन यह सजा निलंबित हो सकती है क्योंकि स्पेन में पहले गैर हिंसक अपराधों में दो साल से कम की सजा होने पर माफ हो जाती है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website