Wednesday , March 4 2026 7:55 PM
Home / News / मॉडल विनी हारलो की एक गलती पर फार्मूला-1 बंद करेगा झंडा लहराने की रस्म

मॉडल विनी हारलो की एक गलती पर फार्मूला-1 बंद करेगा झंडा लहराने की रस्म


कैनेडा की मशहूर मॉडल विनी हारलो की एक गलती के कारण फार्मूला-1 प्रबंधन ने रेस के बाद झंडा लहराने की रस्म को बंद करने का ऐलान कर दिया है। दरअसल इस साल कैनेडियन ग्रैंड प्रिक्स के दौरान सफेद और काले डिब्बे वाले झंडे को लहराने की रस्म विनी हारलो ने निभाई थी। रस्म अनुसार झंडा तब लहराया जाता है जब गाडिय़ां फिनिशिंग लाइन के पास आ जाए लेकिन विनी को इस बाबत पता न होने के कारण वह काफी समय तक खड़ी-खड़ी झंडा हिलाती रही।
प्रबंधन ने इसे रस्म का मजाक माना। हालांकि बाद में इस रस्म के होने या न होने पर सवाल उठने लगे तो आखिरकार अब एफ-1 प्रबंधन ने इसे बंद कर इलेक्ट्रॉनिक चैक लाइट्स चलाने का फैसला किया है। अब अगले साल कैनेडियन ग्रैंड प्रिक्स के कारण झंडा नहीं लहराया जाएगा। इससे पहले 2011 में इंडियन ग्रैंड प्रिक्स के दौरान सचिन तेंदुलकर तो 2002 में ब्राजिलियन ग्रैंड प्रिक्स के दौरान पेले ने निश्चित समय पर झंडा नहीं फहराया था। इसके बाद इस रस्म पर सवाल उठने लगे थे।