
रामानंद सागर की ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभाने वाली मशहूर एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने हाल ही में राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या का दौरा किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया और कहा कि उन्होंने सत्ता में आने के बाद से सनातनियों के लिए बहुत कुछ किया है। वह भगवान राम की मूर्ति देखकर आश्चर्यचकित रह गईं और कहा कि उनके चेहरे पर जो दिव्य प्रकाश उन्होंने देखा वह उनकी कल्पना से परे है। दीपिका ये सब देख काफी खुश थीं और उन्होंने पीएम मोदी के तारीफों के पूल बांधे।
Dipika Chikhlia ने हाल ही में अयोध्या में रामलला के दर्शन के बारे में खुलकर बात की। ‘एएनआई’ से खास बातचीत में उन्होंने कहा, ‘पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद उन्होंने सनातनियों के लिए बहुत कुछ किया है और यह बहुत पहले ही हो जाना चाहिए था, लेकिन अब भी देर आए दुरुस्त आए। हालांकि, वह स्थान जो भगवान का क्षेत्र है और तीर्थ स्थल है, उसे महत्व दिया जाना चाहिए।’
रामलला के दर्शन पर क्या बोलीं दीपिका चिखलिया – भगवान राम के दर्शन के बाद अपना अनुभव शेयर करते हुए उन्होंने कहा, ‘यह मेरी कल्पना से परे है कि मैंने भगवान राम के चेहरे पर इतना दिव्य प्रकाश देखा है। यह मेरी समझ से परे है, मैंने इसे कहीं नहीं देखा है, और कल जब मैंने उन्हें देखा तो मेरी आंखों में आंसू आ गये। मुझे पता था कि यह भगवान राम का जन्म स्थान है, इसलिए राम जी यहां मौजूद हैं। भव्य मंदिर के निर्माण के बाद मैं फिर भगवान राम का आशीर्वाद लेने आऊंगी। भगवान रामलला के दर्शन करने वाले भक्तों के दुख दूर करें।’
दीपिका चिखलिया की आने वाली फिल्म – दीपिका को राज किरण के साथ उनकी पहली फिल्म ‘सुन मेरी लैला’ और तीन हिंदी फिल्मों ‘रूपये दस करोड़’, ‘घर का चिराग’ और ‘खुदाई’ के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने ‘विक्रम और बेताल’ में भी काम किया। दीपिका इन दिनों शो ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ की शूटिंग में बिजी हैं।
Home / Entertainment / Bollywood / ‘मोदी जी ने सनातनियों के लिए बहुत किया है’, अयोध्या में रामलला के दर्शन कर बोलीं दीपिका चिखलिया
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website