
आईपीएल में हमेशा खिलाड़ियों को लेकर बात होती है। मैच खेलने के लिए फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों को भारी रकम देकर खरीदती है। दूसरी तरफ हर मैच को सुचारु रूप से चलाने के लिए बीसीसीआई अंपायर्स रखती है। चलिए आज आपको बताते हैं कि आईपीएल में अंपायर को कितनी सैलरी मिलती है।
इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का रोमांच जल्द ही शुरू होने वाला है। 22 मार्च को पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस सीजन से पहले खिलाड़ियों की नीलामी हुई थी। नीलामी में खिलाड़ियों पर जमकर पैसा बरसा। क्रिकेट में खिलाड़ी जितना जरूरी है, उतना ही अंपायर भी। अंपायर ही मैच को चलाते हैं। खिलाड़ियों को तो IPL में खेलने के लिए खूब पैसा मिलता है, लेकिन अंपायरों को कितना मिलता है?
अंपायर पर होती है भारी जिम्मेदारी – आईपीएल में खिलाड़ियों के साथ-साथ अंपायरों की भी अहम भूमिका होती है। अंपायर का एक फैसला मैच का नतीजा बदल सकता है। खिलाड़ियों को खेलने के लिए उनकी फ्रेंचाइजी फीस देती है तो अंपायर बीसीसीआई की तरफ से होते हैं। अंपायरों को भी उनकी सेवाओं के लिए फीस मिलती है। आइए जानते हैं कि IPL में अंपायरों को हर मैच के लिए कितनी फीस मिलती है।
आईपीएल में ग्रुप राउंड के मैच होते हैं। इसके बाद प्लेऑफ खेले जाते हैं। अंत में खिताबी मुकाबला होता है। फील्ड अंपायरों यानी जो अंपायर मैदान पर होते हैं उन्हें लीग मैच के लिए 4 हजार डॉलर मिलते हैं। यह राशि करीब 3 लाख 46 हजार रुपये हो गई। हर मैच में दो मैदानी अंपायर होते हैं। आईपीएल में कुल 70 लीग राउंड के मुकाबले खेले जाते हैं। प्लेऑफ मैच में अंपायरिंग करने के लिए उन्हें और भी ज्यादा पैसे मिलते हैं। प्लेऑफ के हर मैच के लिए अंपायरों को 6 हजार डॉलर मिलते हैं। यह राशि करीब 5 लाख 20 हजार रुपये होती है।
फाइनल मुकाबला होता है खास – फाइनल मैच में अंपायरिंग करना सबसे खास होता है। फाइनल मैच के लिए अंपायरों को 8 हजार डॉलर यानी करीब 6 लाख 94 हजार रुपये मिलते हैं। आईपीएल 2024 का फाइनल कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था। उस मैच में नितिन मेनन के साथ जयरामन मदनगोपाल मैदानी अंपायर की भूमिका में थे।
Home / Sports / आईपीएल में खिलाड़ियों पर होती है पैसों की बरसात, अंपायरिंग के लिए अंपायर को कितनी मिलती है फीस?
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website