
मतलब, जब तगड़ी नींद आती है न, तो इंसान न ही नरम गद्दा देखता और न फट्टा… बस सो जाता है। ताजा वीडियो नींद से ही जुड़ा है। लेकिन ये झपकी वाली नींद है। भई वो नैप होती ना, वही। सही कहूं तो नींद का छोटा रिचार्ज है, जिसे आप 5 मिनट की फुर्सत मिलते ही लपक लेते हैं। वीडियो बंदर का है जो बैठा तो ऐसे है मानों ध्यान लगाए हो। लेकिन सही मायने में वो सो रहा है। बस उसकी यह कला देखकर लोगों को अपने कॉलेज तक का टाइम याद आ गया।
गजब ध्यान लगाया है भई!
इस दिलचस्प वीडियो को आईएफएस सुधा रमन ने शेयर किया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘री-ट्वीट करिए… अगर आपने भी यह किया और जिया है तो। फुल स्क्रीन में अंत तक देखें।’ खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से ज्यादा व्यूज और 462 लाइक्स मिल चुके हैं।
RT if you have did this and can relate to this video. Watch full screen till the end 😀 #Shared pic.twitter.com/9aImikrDzO
— Sudha Ramen IFS 🇮🇳 (@SudhaRamenIFS) August 5, 2020
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website