
दूसरों के लिए सीख है यह वाकया : कुछ अनोखा मिल जाए तो इंसान सोचता है कि उसकी किस्मत के ताले खुलने वाले हैं। लेकिन हर अनोखी चीज अमीर नहीं बनाती! जी हां, इंटरनेट पर वायरल यह मामला हम सभी के लिए एक सीख है। दरअसल, ब्रिटेन के केंट में रहने वाली 38 वर्षीय जोडी क्रूज अपनी 8 साल की बेटी इसाबेला के साथ छुट्टियां बिताने समुद्र किनारे गई थीं। वहां उन्हें एक अनोखा ‘पत्थर’ मिला। उन्होंने उसे Fossil (जीवश्म) समझा और अपने साथ घर ले आईं। लेकिन उन्हें क्या पता था कि जिस चीज को वो घर ला चुकी हैं वह World War II का एक ग्रेनेड निकलेगा। उन्हें इस बात का पता तब चला जब वह ग्रेनेड उनके किचन में फट गया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website