
बॉलिवुड ऐक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन और उनकी वाइफ अंकिता कुंअर अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। वहीं, ऐक्टर की 81 साल की मां ऊषा सोमन भी फिटनेस में मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर उनके वर्कआउट वीडियोज के सामने आते रहते हैं। अब मिलिंद सोमन ने अपनी मां के बर्थडे पर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें वह पुश अप्स लगाते हुए नजर आ रही हैं और यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
मिलिंद सोमन ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘3 जुलाई 2020। मां का 81वां जन्मदिन लॉकडाउन में मनाया। हमने 15 पुश अप्स और अंकिता कुंअर के द्वारा बनाए गए वनीला बादाम केक के साथ पार्टी की। हैपी बर्थडे आई। मुस्कुराते रहिए।’
पहले भी आ चुके हैं ऊषा सोमन के वीडियो
यह कोई पहला मौका नहीं है जब मिलिंद सोमन की मां ऊषा सोमन का ऐसा वीडियो सामने आया है। इससे पहले भी इस उम्र में उनके हैरान कर देने वाले वीडियो मिलिंद सोमन ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इससे पहले एक वीडियो में उषा सोमन अपनी बहू अंकिता कुंअर के साथ बिल्डिंग की छत पर लंगड़ी टांग खेलते नजर आ रही थीं। इसके अलावा उषा सोमन का अपने बेटे मिलिंद सोमन के साथ स्किपिंग करने का वीडियो सामने आया था।
फोटोशूट के लिए काफी फेमस हुए थे मिलिंद सोमन
मिलिंद सोमन एक सुपर मॉडल रह चुके हैं और कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। बताते चलें कि अपने एक फोटोशूट के लिए काफी फेमस हुए थे। 54 वर्षीय मिलिंद सोमन ने 28 साल अंकिता कुंअर के साथ 2018 में शादी की थी।
Home / Entertainment / Bollywood / मिलिंद सोमन से कम नहीं है मां उषा सोमन, 15 पुश अप्स के साथ मनाया 81वां जन्मदिन
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website