
हर साल की तरह इस बार भी मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस दिन पर अपनी मां को याद करते हुए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बेहद खूबसूरत गाना गाया है। इस गाने में अमिताभ ने ‘पीकू’ डायरेक्टर शूजीत सरकार के साथ काम किया है। इस गाने के बारे में शूजीत ने कहा-‘यह गाना सिर्फ उनके लिए नहीं है, जिन्होंने अपनी मांओ को खो दिया है बल्कि उनके लिए भी है जिन्हें अपनी मां की छाया में रहने का सौभाग्य प्राप्त है। इसका आइडिया मुझे म्यूजिक के जरिए आया।’
इस गाने के लिंक को अमिताभ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ बिग बी ने लिखा- कल मदर्स डे है, शूजित, अनुज गर्ग और उनका छोटा बेटे.. और मेरी तरफ से ये एक श्रद्धांजलि है। शूजित ने इसे बनाया है। अंजू गर्ग ने इसका संगीत दिया है और पुनीत शर्मा ने इसे लिखा है। मैंने और अनुज के बेटे ने इसे अपनी आवाज दी है। फैंस उनके इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी हैं। अमिताभ जल्द ही रणबीर-कपूर और आलिया भटट् की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे। इसके अलावा अमिताभ जल्द साउथ एक्टर एसजे सूर्य और राम्या कृष्णन के साथ हिंदी-तमिल फिल्म ‘तेरा यार हूं मैं’ में दिखेंगे।
Home / Entertainment / Bollywood / MOTHER’S DAY SPECIAL: अमिताभ ने मांओ को दिया म्यूजिकल ट्रिब्यूट, दिल छू लेगी बिग बी की आवाज
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website