Tuesday , March 3 2026 11:23 PM
Home / Sports / MI के साथ हो गया मोय-मोय, IPL 2024 से बाहर हो सकते हैं हार्दिक पंड्या, वजह जानकर पीट लेंगे माथा

MI के साथ हो गया मोय-मोय, IPL 2024 से बाहर हो सकते हैं हार्दिक पंड्या, वजह जानकर पीट लेंगे माथा


आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को ट्रेड किया था। हार्दिक के 2 साल के बाद घर वापसी हुई थी। बता दें कि हार्दिक ने जीटी में जाने से पहले कई साल मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया है। वहीं इस बार जब हार्दिक वापस आए तो एमआई ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को टीम का नया कप्तान बना दिया।
इस बात से हर कोई वाकिफ है कि हार्दिक पंड्या आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल हो गए थे। उसके बाद वह विश्व कप से बाहर हो गए थे। वहीं वह अभी तक रिकवर नहीं कर पाए हैं और उनकी इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।