Monday , February 9 2026 11:17 AM
Home / Entertainment / Bollywood / मृणाल ठाकुर ने प्यार को कहा ‘खूबसूरत एहसास’, बोलीं- ये हर किसी को हो!, धनुष संग है डेटिंग की अफवाह

मृणाल ठाकुर ने प्यार को कहा ‘खूबसूरत एहसास’, बोलीं- ये हर किसी को हो!, धनुष संग है डेटिंग की अफवाह


साउथ स्टार मृणाल ठाकुर और धनुष बीते कई दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं। लेकिन धनुष के करीबी सूत्र ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया था। इन सबके बीच मृणाल अपने नए म्यूजिक वीडियो ‘भीगी भीगी’ की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में जब उनसे ‘प्यार’ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये एक खूबसूरत एहसास है।
मृणाल ठाकुर ने ‘फिल्मी ज्ञान’ को इंटरव्यू दिया। जब उनसे प्यार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब में कहा कि उन्हें लगता है कि प्यार एक खूबसूरत एहसास है। इस धरती पर हर किसी को इसका अनुभव होना चाहिए। ये आपको बेहतर इंसान बनाता है। ये सचमुच एक री-पैरेंटिंग और अपने अंदर के बच्चे की समस्याओं को सुलझाने जैसा है। ये दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज है। वो कहती हैं, ‘मैं सच में प्रार्थना करती हूं और आशा करती हूं कि हर किसी को अपनी लाइफ में प्यार मिले।’