
बच्चों को मफिन्स खाना बहुत पसंद होता है। ऐसे में आप उनकी छुट्टी को खास बनाने के लिए मैंडो मफिन्स बना सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे मैंगो मफिन की रेसिपी जो आपके परिवार के साथ साथ बच्चों को भी बहुत पसंद आयेगा। खाने में टेस्टी होने के साथ यह बनाने में भी बेहद आसान है। तो चलिए जानते हैं घर पर मैंगो मफिन बनाने की आसान रेसिपी।
सामग्री:
मैदा- 1 कप
बेकिंग सोडा- 1/4 टीस्पून
बेकिंग पाउडर- 1 टीस्पून
कंडेंस्ड मिल्क- 1/2 कप
मक्खन- 1/3 कप (पिघला हुआ)
आम का पल्प- 1/2 कप
पाउडर चीनी- 1/3 कप
इलायची पाउडर- 1/2 टीस्पून
दूध- 1/2 कप
नमक- 1/4 टीस्पून
मफिन बनाने की विधि:
1. सबसे पहले एक बाउल में 1 कप मैदा, 1/4 टीस्पून बेकिंग सोडा और 1 टीस्पून बेकिंग पाउडर को छान लें।
2. दूसरे बाउल में 1/2 कप कंडेंस्ड मिल्क, 1/3 कप मक्खन और 1/2 कप आम के पल्प को डालकर अच्छी तरह फैंट लें।
3. इसके बाद इसमें 1/4 टीस्पून नमक, 1/3 कप पाउडर चीनी और 1/2 कप इलायची पाउडर को पेस्ट में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इस पेस्ट में थोड़ा-सा मैदा डालकर फैट लें।
4. अगर आपको लगे कि बैटर थोड़ा गाढ़ा है तो उसमें दूध मिक्स कर लीजिए।
5. अब मफिन ट्रे में ग्रीसिंग करके उसमें पेपर कप रखें। अब चम्मच से घोल को मफिन सांचों में 3/4 भाग तक भरें।
6. ओवन को 180 डिग्री पर प्रहीट करें और फिर ट्रे को जाली स्टेंड पर रखें। अब मफिन्स को 20 मिनिट के लिए बेक कर लें।
7. लीजिए आपके यम्मी मैंगो मफिन बनकर तैयार है। अब आप इसे सर्व करें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website