Monday , February 9 2026 12:42 PM
Home / Sports / 2018 के पहले दिन मुनरो का बड़ा धमाका, ठोका टी20 क्रिकेट का चौथा तेज अर्धशतक

2018 के पहले दिन मुनरो का बड़ा धमाका, ठोका टी20 क्रिकेट का चौथा तेज अर्धशतक


न्यूजीलैंड के तेज बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने साल के पहले दिन ही अपने फैंस को बड़ा तोहफा दिया। मुनरो ने बे ओवल स्टेडियम में विंडीज के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में शानदार पारी खेलते हुए 18 गेंदों में अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट का चाैथा तेज अर्धशतक लगाया।

इससे पहले भी खेल चुके हैं तेज पारी
मुनरो का यह दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है। मुनरो ने इससे पहले 2016 में ओकलैंड में श्रीलंका के खिलाफ 14 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। मुनरो अभी भी भारत के युवराज सिंह का रिकाॅर्ड नही तोड़ पाए हैं। युवराज ने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था।

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच हुए दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले ही ओवर में मार्टिन गप्टिल के आउट होने पर मुनरो ने अपने कप्तान केन विलियमसन के साथ पारी को आगे बढ़ाया। मुनरो ने अपने इस साल में तीसरे ओवर में छक्का जड़कर 2018 का पहला छक्का लगाया। मुनरो ने मात्र 23 गेंदो में 11 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 66 रनों का पारी खेली। केस्रिक विलियम्स की पांचवी गेंद पर मुनरो कैच आउट हो गए। न्यूजीलैंड ने बैटिंग में 9 ओवर में 4 विकेट खो कर 102 रन की पारी खेली। बारिश के चलते इस मैच को रद्द करना पड़ा। न्यूजीलैंड अभी भी इस सीरिज में वेस्टइंडीज से 1-0 से आगे है।