
न्यूयार्कः ब्रिटेन के जेमी मरे और अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स ने यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट में मिश्रित युगल का खिताब अपने नाम कर लिया है। मरे-सैंड्स ने मिश्रित युगल फाइनल में क्रोएशिया की निकोला मेकटिक और पोलैंड की एलिजा रोसोल्सका को 2-6 6-3 11-9 से पराजित किया।
ब्रिटिश खिलाड़ी ने गत वर्ष स्विटजरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ मिश्रित युगल का खिताब जीता था और वह लगातार दूसरे वर्ष यूएस ओपन में मिश्रित युगल का खिताब जीता था। वर्ष 2003-04 में बॉब ब्रायन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले मरे पहले खिलाड़ी हैं।
विंबलडन 2017 में माटेक सैंड्स की घुटने की चोट के बाद यह उनकी बड़ी जीत है। अमेरिकी खिलाड़ी ने कहा, ”मेरे लिये यह बहुत भावुक जीत है। मैंने सभी मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया। मैं बस कोर्ट पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहती थी।”
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website