
फास्ट फूड में बच्चे ज्यादातर नूडल्स खाना बहुत पंसद करते हैं। कुछ बच्चों की तो यह फेवरेट भी है। आज हम आपको मशरूम नूडल्स बनाना सिखाएंगे। यह खाने में बड़ी ही स्वादिष्ट लगती है और इसे बनाना भी काफी आसान है। जानिए रैसिपी
साम्रगी
– 200 ग्राम नूडल्स (उबली हुई)
– 300 ग्राम मशरूम (स्लाइस से कटे हुए)
– 1/2 चम्मच लहुसन (बारीक कटा हुआ)
– 1/2 चम्मच अदरक (बारीक कटा हुआ)
– 1 चम्मच हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
– 1/2 चम्मच स्प्रिंग अनियन (कटी हुई)
– 2 चम्मच तेल
– 1 चम्मच सोया सॉस
– 1/2 चम्मच राइस विनेगर
– नमक स्वदानुसार
विधि
1. सबसे पहले पैन में तेल गर्म करें, जब तेल गर्म हो जाए तब इसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डाल कर इसे लाल होने तक भूनें।
2. इसके बाद इसमें कटी स्प्रिंग अनियन डालें। जब प्याज हल्की गुलाबी हो जाए, तब इसमें कटे हुए मशरूम मिलाएं।
3. जब मशरूम से पानी छूटने लगे और कुछ देर में जब यह सूख जाए तब इसमें काली मिर्च पीस कर डालें।
4. इसके बाद इसमें सोया सॉस डाल कर मिक्स करें। फिर नूडल्स और नमक स्वादअनुसार डालें।
5. अब इसमें राइस वेनिगर मिला कर आंच को बंद कर दें। इसके बाद इसमें बाकी की कटी हुई स्प्रिंग अनियम मिलाएं।
6. आपके मशरूम नूडल्स तैयार है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website