
मीठा खाने के तो अधिकत्तर सभी ही शौंकीन होते है। आज हम आपको मीठे की एक खास डिश मैसूर पाक की रैसिपी बताएंगे। जिसे आप घर पर भी बड़ी आसानी से बना सकते हैं और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। यह अपने लजीजदार स्वाद के कारण हर किसी को पसंद आता है।
सामग्री
– 220 मिलीलीटर तेल
– 240 मिलीलीटर घी
– 120 मिलीलीटर पानी
– 360 ग्राम चीनी
– 120 ग्राम बेसन
विधि
1. एक पैन में तेल और घी मिलाकर मध्यम आंच पर चलाएं। ध्यान रखें कि जब हम बेसन को इसमें मिलाते हैं तो यह घी तेल का मिश्रण गर्म होता है।
2. एक भारी कड़ाही में पानी को गर्म करें और फिर इसमें चीनी को मिलाकर पकाएं। इसे उबलने दें।
3. आंच को मध्यम रखें और तब तक हिलाएं जब तक चीनी घुलनी न शुरू हो जाएं। इसे लगातार चलाते हुए कुछ देर उबलने दें।
4. जब चीनी का सिरप गाढ़ा होना शुरू हो जाए तो आंच कम कर दें। फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा करके बेसन मिक्स करना शुरू करें और बड़े ध्यान से हिलाते जाएं ताकि कोई भी गांठ न रह जाए।
5. अब तेल और घी के मिश्रण का आधा हिस्सा बेसन के मिश्रण में डाल दें।इसको तब तक चलाते जाए जब तक बेसन का मिश्रण इसे सोख न लें। अब,यही तरीका आप दोबारा दोहराएं तेल और घी का बचा हुआ मिश्रण बेसन में डालकर अच्छे से हिलाएं।जब इसका सुनहरा रंग आना शुरू हो जाए और आपको लगे कि यह अब तेल और घी ओर नहीं सोख रहा तो यह तैयार होने वाला है।
6. जैसे ही आपको लगे कि यह तैयार है आप इसे तुरंत ही चिकने किए हुए पैन में निकाल लें। इसे कवर करके रातभर कमरे के तापमान पर रखें।
7. अब इसे मनचाही शेप में काटकर परोसें।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website