
एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी बड़ी मुश्किल में आ फंसे हैं। बंगाली समुदाय की ‘भावनाओं को आहत’ करने के आरोप में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और कोका कोला के भारतीय डिवीजन के सीईओ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक्टर ने एक स्प्राइट ऐड में एक्टिंग की थी, जिसे मूल रूप से हिंदी में शूट किया गया था। हालांकि विज्ञापन के हिंदी वर्जन पर कोई आपत्ति नहीं जताई गई है, लेकिन कोलकाता के एक वकील ने बंगाली वर्जन की एक लाइन पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन कोल्ड ड्रिंक ब्रांड के नए अभियान का हिस्सा है। यह कोल्ड ड्रिंक की बोतल की नई खासियत के बारे में बताता है, जो कंज्यूमर को क्यूआर कोड को स्कैन करने और चुटकुले सुनने के बारे में बता रहा है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website