
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और उनके बच्चों के बारे में तो सभी वाकिफ हैं। सभी शांत और मिलनसार हैं। वहीं, उनके पोते भी वैसा ही स्वभाव दिखाते हैं। हाल ही में हुई ‘गदर 2’ की सक्सेस पार्टी में पूरे देओल परिवार को देखा गया था। सनी देओल और बॉबी देओल के अलावा उनके बेटे-बहू भी नजर आए थे। अब इसी बीच वहीं से एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बार हर कोई वाह-वाह कर रहा है। तारीफों के पुल बांध रहा है और संस्कार का जिक्र कर रहा है।
दरअसल, वायरल वीडियो में करण देओल, पत्नी दृशा आचार्य, भाई राजवीर देओल और पापा सनी देओल के साथ नजर आ रहे हैं और शाहरुख खान से बातें कर रहे हैं। इसी दौरान करण देओल उनका आशीर्वाद लेने के लिए पैर छूते हैं। नीचे झुकते ही Jawan Actor उन्हें उठा लेते हैं। लेकिन ये सारी चीजें कैमरे पर कैप्चर हो जाती हैं। और देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो जाता है। इनके साथ की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर फैन पेजेस ने शेयर की हैं। जिसमें ये सभी साथ दिखाई दे रहे हैं।
करण देओल और शाहरुख खान का वीडियो – इस वीडियो को देखने के बाद हर किसी का रिएक्शन आने लगा। अधिकतर ने शाहरुख खान की तारीफ की और उनको सज्जन इंसान बताया। कुछ ने उन्हें उदार और नेक दिल इंसान कहा। कुछ ने उनके डिंपल पर प्यार लुटाया। वहीं, करण देओल के इस जेस्चर पर भी लोगों ने रिएक्ट किया और कहा ये हैं संस्कार। साथ ही तमाम लोगों ने रेड हार्ट इमोजी से अपनी फीलिंग्स बयां की।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website