
ओलंपिक चैम्पियन नीरज चोपड़ा को सोमवार को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से नवाजा गया। 24 वर्ष के भालाफेंक खिलाड़ी चोपड़ा को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यह सम्मान प्रदान किया। पैरालम्पिक खेलों के स्वर्ण पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत को भी चोपड़ा के साथ यह सम्मान दिया गया।
चोपड़ा ने तोक्यो ओलंपिक में ट्रैक और फील्ड स्पर्धा में भारत को पहला ओलंपिक स्वर्ण दिलाया था। वह अभिनव बिंद्रा के बाद व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाले दूसरे भारतीय बने। भगत पैरा बैडमिंटन में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय हैं। उन्होंने पुरूष एकल एसएल 3 वर्ग में पीला तमगा जीता।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website