Friday , February 27 2026 10:52 AM
Home / News / नेतन्याहू ने पीएम मोदी को बताया दोस्त से बढ़कर

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को बताया दोस्त से बढ़कर


इजरायली प्रधानमंत्री ने संसद में अपने संबोधन के दौरान भारतीय पीएम की जमकर तारीफ की और उन्हें इजरायल के लिए दोस्त से बढ़कर बताया। नेतन्याहू ने 7 अक्टूबर 2023 के हमले के बाद इजरायल के साथ खड़े रहने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। नेतन्याहू ने कहा, ‘प्रधानमंत्री और राष्ट्राध्यक्ष नेसेट (इजरायली संसद) आते हैं। यह हम सभी के लिए रोमांचक पल होता है, लेकिन मेरे प्यारे दोस्त नरेंद्र, मैं आपकी यात्रा से खास तौर पर प्रभावित हुआ हूं। आप इजरायल के एक महान दोस्त और विश्व मंच के एक महान नेता हैं। नरेंद्र, आप एक दोस्त से बढ़कर हैं। आप एक भाई हैं।’