
स्पेन: दुनियाभर में कई ऐसे अजीबो गरीब रेस्टोरेंट्स हैं, जिनके बारे में सुनने के बाद आश्चर्य होता है। जानकारी के मुताबिक आप लोगों ने आज तक आपने रेस्टोरेंट में वेटर को खाना परोसते हुए तो देखा ही होगा। लेकिन अाज हम आपको एक एेसे रेस्टोरेंट के बारे में बताएंंगे जिसे सुनकर अापके होश ही उड़ जाएंगे।
बता दें कि स्पेन में एक ऐसा रेस्टोरेंट है, जहां इंसान नहीं बल्कि भूत खाना परोसते हैं। इस रेस्टोरेंट का नाम ला मासिया एंकाटडा है। ये स्पेन का सबसे जाना-माना रेस्टोरेंट है। ऐसा कहा जाता है जिसमें हिम्मत हो वही इस रेस्टोरेंट में जाए अन्यथा न जाए।
क्या है मामला
दरअसल इस रेस्टोरेंट में जो लोग काम करते हैं वे भूत-प्रेत जैसे रूप में होते हैं जो भी ग्राहक यहां आता है उसका स्वागत खून से सने चाकू से होता है। इतना ही नहीं, इनके मनोरंजन करने का स्टाइल भी कुछ अलग ही है, यहां लाशों के बीच पार्टियां रखी जाती हैं। ये थीम होटल के मालिक की उपज है जो कुछ अलग करने में विश्वास रखता है। स्पेन में इस बिल्डिंग को पहले शापित माना जाता था, इसलिए इसके मालिक ने इसे हॉन्टेड रेस्टोरेंट बना डाला।
7वीं शताब्दी में बनी थी ये बिल्डिंग
सूत्रों के मुताबिक इस बिल्डिंग का निर्माण 17वीं सदी में जोसफ मा रिएस और सुरोका ने करवाया था। इसके आस-पास दो बिल्डिंग थी, जिसको लेकर विवाद हुआ। सिक्का उछालकर विवादों का निपटारा किया गया, जिसमें जोसफ की हार हुई और वह अपना घर भी खाली छोड़कर चला गया। वक़्त के साथ जोसफ वाला घर खंडहर में तब्दील हो गया।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website