Wednesday , March 4 2026 9:33 PM
Home / Sports / इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत से 7 विकेट दूर न्यूजीलैंड

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत से 7 विकेट दूर न्यूजीलैंड


आकलैंड: न्यूजीलैंड ने पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन तीन विकेट लेकर इंग्लैंड को संकट में डाल दिया है और अब उसे पारी की हार से बचने के लिए आखिरी दिन 237 रन और बनाने हैं। चौथे दिन का खेल समाप्त होने पर इंग्लैंड का स्कोर तीन विकेट पर 132 रन था। पहले तो हेनरी निकोलस का नाबाद शतक और फिर ट्रैंट बोल्ट द्वारा दिलाई गई दो सफलता के दम पर न्यूजीलैंड ईडन पार्क मैदान पर खेले जा रहे इस दिन-रात प्रारुप के टेस्ट मैच में मजबूत स्थति में पहुंच गया। जो रूट 51 रन बनाकर आखिरी ओवर में ट्रेंट बोल्ट का शिकार हुए। विकेट के पीछे उनका कैच विकेटकीपर बी जे वाटलिंग ने लपका। तीसरे ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने एलेस्टेयर कुक को वाटलिंग के हाथों लपकवाया।
इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहली पारी आठ विकेट पर 427 रन पर घोषित की थी। हेनरी निकल्स ने नाबाद145 रन बनाए। इंग्लैंड को पारी की हार से बचने के लिए 369 रन बनाने थे लेकिन उसके शुरूआती तीन विकेट जल्दी गिर गए और इस तरह पहली पारी में 58 रन पर आउट हुई इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में भी लय कायम नहीं रख सकी है।