
जीत नहीं, तो ऐसी हार की उम्मीद भी किसी को नहीं थी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब भारत के हाथ से इतने शर्मनाक तरीके से फिसल जाएगा, यह किसी ने सोचा न था। ट्रॉफी गंवाने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली सवालों के घेरे में हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड को जीत का हकदार बताया, लेकिन इसमें कुछ हिस्सा उनका भी था, यह उन्हें स्वीकार करना चाहिए था। हालांकि कोहली ने हार के लिए बारिश को ज्यादा कोसा। ICC के नॉकआउट टूर्नामेंट में बतौर कैप्टन इस तीसरी हार के बाद कोहली ने कहा कि बारिश ने भारतीय बल्लेबाजों की लय को खराब किया। बारिश न आती तो 30 से 40 रन अधिक बनते और नतीजा अलग हो सकता था।
भारतीय टीम दूसरी पारी में 170 रन पर आउट हो गई। न्यूजीलैंड को 139 रन का लक्ष्य मिला जो उसने केन विलियमसन (Kane Williamson) के नाबाद 52 और रोस टेलर (Ross Taylor) के नाबाद 47) के बीच तीसरे विकेट के लिए 96 रन की अटूट साझेदारी से दो विकेट खोकर हासिल कर दिया।
कोहली ने कहा, ‘केन (विलियमसन) और न्यूजीलैंड की पूरी टीम को बधाई। उन्होंने गजब का जज्बा दिखाया और तीन दिन से थोड़े अधिक समय में परिणाम हासिल किया। उन्होंने हमें दबाव में रखा। वे जीत के हकदार थे।’
‘न्यूजीलैंड ने रणनीति पर अमल किया’ : उन्होंने कहा, ‘न्यूजीलैंड के गेंदबाजों (New Zealand Bowlers) ने अपनी रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया। हमने 30 से 40 रन कम बनाए। भारतीय कप्तान (Indian Captain Virat Kohli) ने कहा कि बारिश के रुकावट के कारण उनकी टीम की लय गड़बड़ाई।
उन्होंने कहा, ‘पहला दिन बारिश से धुल गया, और जब खेल फिर से शुरू हुआ तो लय हासिल करना मुश्किल था। हमने केवल तीन विकेट गंवाए, लेकिन यदि खेल बिना रुकावट के चलता रहा तो हम और रन बना सकते थे।’
केन विलियमसन ने की कोहली की तारीफ : न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन (Kane Williamson) ने कोहली (Kohli) और भारतीय टीम की प्रशंसा (Kane Williamson Praised Virat) की और चैंपियन बनने का विशेष अहसास करार दिया। विलियमसन (Williamson) ने कहा, ‘मैं विराट और भारतीय टीम का आभार व्यक्त करता हूं। वह एक अविश्वसनीय टीम हैं, हम जानते थे कि यह कितना चुनौतीपूर्ण होगा। मुझे खुशी है कि हमारी टीम जीत दर्ज करने में सफल रही।’
पहले विजेता बनने की खुशी : उन्होंने कहा, ‘यह बहुत ही खास अहसास है। पहली बार हमने अपने क्रिकेट इतिहास में विश्व खिताब जीता है। पिछले दो वर्षों में हमारी टीम से जुड़े रहे हर खिलाड़ी ने इसमें भूमिका निभाई है। यह एक विशेष उपलब्धि है।’ टेलर ने कहा कि वह इस जीत को ताउम्र याद रखेंगे जो उनके करियर का मुख्य आकर्षण होगी।
उन्होंने कहा, ‘मैच में बहुत बारिश हुई लेकिन जिस तरह से हमारी टीम ने शुरू में संघर्ष करने के बाद वापसी की और जीत हासिल की उसे मैं कभी नहीं भूल सकता। इसमें कोई दो मत नहीं है कि दबाव काफी था लेकिन हमने उसके अनुसार ही बल्लेबाजी की।’
‘वॉटलिंग को देना चाहते थे जीत के साथ विदाई’ : टीम के मुख्य गेंदबाज टिम साउदी (Tim Southee) ने कहा कि खिलाड़ी दो साल पहले शुरू हुई इस यात्रा का सुखद अंत चाहते थे। भारत की दूसरी पारी में चार विकेट लेने वाले साउदी ने कहा, ‘हमने यह यात्रा दो साल पहले शुरू की थी। यहां बतौर चैंपियन बैठना खास है। इसमें काफी मेहनत लगी है। हमारे पास जो है उसे हासिल करना संतोषजनक है। हमारे दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी क्रीज पर थे इसलिए हम शांतचित थे। हम इस दौरे के सुखद अंत के साथ (वीजे) वॉटलिंग के क्रिकेट करियर का अंत चाहते थे।’ वॉटलिंग ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि WTC फाइनल के बाद वह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह देंगे।
Virat kohli vs Kane williamson : WTC 2021 में भारत को हार का सामना करना पड़ा है जिसके बाद विराट कोहली कप्तानी पर सवाल उठने शुरू हो गए है। Fans ने इनको जमकर ट्रोल किया है। तो चलिए देखते है इन Memes को…
वॉटलिंग ने कहा, ‘हमारी टीम एक समूह के तौर पर लंबे समय से कड़ी मेहनत कर रही थी और उसका इस तरह से अंत संतोषजनक रहा। मुझे बहुत खुशी है कि मैं चैंपियन बनकर अपने करियर का अंत कर रहा हूं। मैंने कभी इसकी कल्पना नहीं की थी।’
जैमीसन बने मैन ऑफ द मैच : काइल जैमीसन को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने कहा, ‘यह हमारे लिए बहुत बड़ा क्षण है। हम जानते थे कि आज हमारे लिए पहले घंटे का खेल महत्वपूर्ण होगा। हमने सही जगह पर गेंदबाजी की। हम जानते थे कि यदि हम सही लेंथ से गेंदबाजी करते हैं तो इससे हमारी जीत की राह को आसान बनेगी। मुझे अच्छा लग रहा है कि मैंने टीम की जीत में योगदान दिया।’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website