Friday , March 13 2026 8:55 AM
Home / Entertainment / निक जोनस की ‘बहन’ माया का निधन, उन्हें थी अजीब बीमारी, अक्सर दर्द के मारे रोते-रोते सो जाती थीं

निक जोनस की ‘बहन’ माया का निधन, उन्हें थी अजीब बीमारी, अक्सर दर्द के मारे रोते-रोते सो जाती थीं


निक जोनस के परिवार में इस वक्त दुख का माहौल है। जोनस परिवार ने अपनी जिंदगी के एक अहम सदस्य को हमेशा के लिए खो दिया है। 30 साल की माया किबेल जिन्हें निक जोनस अपनी बहन की तरह मानते थे, वो अब इस दुनिया में नहीं रहीं। माया किबेल 30 साल की उम्र में विल्सन नामक दुर्लभ जेनेटिक प्रॉब्लम से जूझ रही थीं।
जोनस ब्रदर्स की बचपन की दोस्त और पड़ोसी माया किबेल के निधन से परिवार इस वक्त शोक में डूबा है। बताया जा रहा है कि माया किबेल का निधन 7 मार्च को हुआ और उनके बारे में उनकी मां कियोको किबेल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया।
मां ने लिखा- 7 मार्च की सुबह वो बेहोश हो गईं – इस पोस्ट में कियोको ने लिखा, ‘बड़े दुख के साथ मुझे यह खबर देनी पड़ रही है। माया विल्सन रोग नामक एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित थीं। उन्होंने बहुत स्ट्रगल किया लेकिन आखिरकार उनका शरीर जवाब दे गया। 7 मार्च की सुबह वो बेहोश हो गईं और उनके दिल और फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया। बहुत देर हो चुकी थी और आईसीयू में उनका निधन हो गया।’
‘वो अक्सर दर्द के मारे रोते-रोते सो जाती थी’ – इसी पोस्ट में आगे लिखा गया, ‘वो इतनी तकलीफ से गुजर रही थीं कि अक्सर दर्द के मारे रोते-रोते सो जाती थी लेकिन अब वह स्वर्ग में जा चुकी है, जहां वह अपने पिता के साथ बिना किसी दर्द या आंसू के रह सकती है।’ माया किबेल की मां ने बेटी के दोस्तों के लिए लिखा, ‘आपमें से जो लोग उसे जानते थे और यह यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि वह अब हमारे बीच नहीं है, कृपया जान लें कि वह सबसे अच्छी जगह पर है। मुझे पता है कि वह ऊपर से आप सभी को देख पा रही है।’
निक जोनस ने माया किबेल के निधन पर शोक जताया – कियोको ने अंत में कहा, ’30 वर्षों से उसकी मां रही, मैं उसे बहुत याद करती हूं और मेरा दिल टूट गया है। मुझे इस बात से सुकून मिलता है कि अब उसे कोई कष्ट नहीं सहना पड़ रहा है। आप सभी के लिए प्यार और प्रार्थनाएं!’ इस पोस्ट पर निक जोनस ने माया किबेल के निधन पर शोक जताया।