
टॉम क्रूज की एक्स वाइफ निकोल किडमैन पर्सनल लाइफ के कारण चर्चा में हैं। उन्होंने साल 2006 में कीथ अर्बन से शादी की थी। इनके दो बच्चे हैं। पर शादी के 19 साल बाद इनका रिश्ता टूट गया है। दोनों सेपरेट हो गए हैं। निकोल इस शादी को बचाना चाहती थीं। पर लाख चाहने के बावजूद ये रिश्ता टूट गया।
ऑस्ट्रेलियन-अमेरिकन एक्ट्रेस और फिल्म प्रोड्यूसर निकोल किडमैन चर्चा में हैं। उनकी जिंदगी में उथल-पुथल के कारण। वो अपने पति कीथ अर्बन से सेपरेट हो गई हैं। शादी के 19 साल बाद ये जोड़ा अब अलग हो गया है।
PEOPLE ने सोमवार को पुष्टि की कि निकोल किडमैन और कीथ अर्बन 19 साल की शादी के बाद आधिकारिक रूप से अलग हो गए हैं। ऑस्कर विनर एक्ट्रेस निकोल और कंट्री म्यूजिक स्टार कीथ ने महीनों की अटकलों के बाद अलग होने का फैसला किया है।
Home / Entertainment / टूट गई निकोल किडमैन की दूसरी शादी, 19 साल बाद पति कीथ अर्बन से हुईं सेपरेट, महीनों से अलग रह रहा था कपल
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website