
सिडनी : ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिन गेंदबाज शेन वार्न ने क्रिकेट इतिहास के सबसे विवादितों मामले ‘बॉडीलाइन’ पर अपनी राय रखते हुए इंगलैंड के कप्तान डगलस जार्डिन का समर्थन किया है। इसके साथ ही वार्न ने स्टीव वॉ के साथ अपने पुराने मतभेदों को भी याद किया है। वार्न ने अपनी ऑटो-बायोग्राफी खिताब ‘नो स्पिन’ की लॉन्चिंग पर साफ कहा कि जार्डिन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से है।
दरअसल डगलस जार्डिन ने ही ब्रैडमैन के सामने कामयाबी हासिल की। खेल के मानदंड बदलने का साहस उनमें था। जार्डिन को आस्ट्रेलियाई क्रिकेट जगत में खलनायक के तौर पर देखा जाता है। हैराल्ड लारवुड की अगुवाई में उनके तेज गेंदबाज बल्लेबाजों के शरीर को निशाना बनाते थे। उनका लक्ष्य ब्रैडमैन के बल्ले पर अंकुश लगाना होता था और उस समय आस्ट्रेलिया में इसे लेकर खासी नाराजगी थी। इंगलैंड ने इसी रणनीति के चलते 4-1 से श्रृंखला जीती लेकिन इससे आस्ट्रेलिया और इंगलैंड के क्रिकेट संबंधों में तल्खी आ गई थी।
इसी तरह वार्न ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ के साथ बिगड़े संबंधों को एक बार फिर से हवा देते हुए उन्हें स्वार्थी तक कह दिया। उन्होंने कहा कि 1999 में वैस्टइंडीज के खिलाफ एंटीगा में चौथे टैस्ट में जब वॉ ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया तो इससे वह बेहद दुखी हुए थे। उनकी नजर में स्टीव का सम्मान कम हो गया। वह सबसे स्वार्थी खिलाडिय़ों में से थे। उन्हें आमतौर पर अपने औसत की ही चिंता रहती थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website