Wednesday , March 4 2026 11:31 PM
Home / Sports / ना वाइड, ना कोई नो बॉल- फिर भी बल्लेबाज ने एक गेंद में बना डाले 7 रन

ना वाइड, ना कोई नो बॉल- फिर भी बल्लेबाज ने एक गेंद में बना डाले 7 रन

क्रिकेट को हमेशा से अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। लेकिन एक बावजूद इसके खेल के अपने नियम और कानून हैं। जहां एक लीगल गेंद पर बल्लेबाज अधिक से अधिक 6 रन ही बना सकता है। अगर गेंद वाइड या फिर नो-बॉल करार दे दिया जाता है, तो बात अलग है। लेकिन यहां इंग्लैंड के घरेलू टी20 क्रिकेट के मैच में एक बल्लेबाज एक गेंद पर बल्लेबाज 6 से ज्यादा रन बनाने में कामयाब रहा।

 

दरअसल, मैच के दौरान इंग्लैंड के समरसेट के बल्लेबाज स्टीव डेविस ने एक गेंद पर 7 रन बना डाले। घरेलू टी20 मैच केंट और समरसेट के बीच खेले गए, जहां बाएं हाथ के बल्लेबाज स्टीव डेविस ने बेहतरीन ऑफ साइड पर शॉट मारे और दोड़ते हुए दो रन बनाने के बाद तीसरे रन के लिए भागे। तभी फील्डर ने गेंद को विकेटकीपर सैम बिलिंग्स के हाथों में फेंकी। जिसके बाद बिलिंग्स ने दूसरी छोड़ पर बल्लेबाज को रन आउट का मौका देखते ही बॉल को थ्रो कर दिया।