Friday , April 10 2026 10:01 PM
Home / Entertainment / Bollywood / गैर-फिल्मी परिवार से आना चुनौतीपूर्ण :अनुष्का

गैर-फिल्मी परिवार से आना चुनौतीपूर्ण :अनुष्का

8
मुंबई:: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि गैर फिल्मी परिवार से आना चुनौतीपूर्ण होता है। अनुष्का ने वर्ष 2008 में प्रदर्शित फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से बॉलीवुड में शुरूआत की थी।

अनुष्का की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल 28 अक्टूबर को प्रदर्शित हो रही है। अनुष्का का मानना है कि गैर फिल्मी परिवार से आना चुनौतीपूर्ण भी होता है। अनुष्का ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हर चीज के अपने फायदे और नुकसान होते हैं। मैं गैर फिल्मी परिवार से आने के कारण अपनी उपलब्धियों पर खुश होती हूं, लेकिन जब आप असफलता से गुजर रहे होते हैं तब आपके पास सलाह देने के लिए कोई मौजूद नहीं होता, क्योंकि आपके माता-पिता इस मामले में सलाह नहीं दे सकते।’ अनुष्का ने कहा, ‘फिल्मी परिवार से आने वाले लोगों को भी अपने स्तर पर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *