Tuesday , February 17 2026 9:46 AM
Home / Food / नॉन वेज खाने के हैं शाैकीन, ताे घर पर बनाएं Chicken Kofta

नॉन वेज खाने के हैं शाैकीन, ताे घर पर बनाएं Chicken Kofta


अगर अाप नॉन वेज खाने के शाैकीन हैं, ताे अाज हम अापकाे घर पर ही Chicken Kofta बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह बनाने में अासान है और अापकाे बेहद पसंद भी अाएगी। अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्रीः-
तेल – 1 छाेटा चम्मच
मक्खन – 1 बड़ा चम्मच
अदरक – छाेटा डेढ़ चम्मच
लहसुन – छाेटा डेढ़ चम्मच
हरी मिर्च – 2 छाेटे चम्मच
प्याज – 100 ग्राम
पुदीना – 35 ग्राम
धनिया – 20 ग्राम
हल्दी – 1/2 छाेटा चम्मच
अंडा – 1
चिकन – 750 ग्राम
गरम मसाला – 1 छाेटा चम्मच
लाल मिर्च – 1 छाेटा चम्मच
नमक – 1 छाेटा चम्मच
मक्खन – 1 बड़ा चम्मच
तेल – 2 चम्मच
तेजपत्ता – 2
काजू पेस्ट – 60 ग्राम
हल्दी – 1/4 छाेटा चम्मच
धनिया पाऊडर – 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च – 1/4 छाेटा चम्मच
पानी – 440 मिलीलीटर
नमक – 1/2 छाेटा चम्मच
ताजी क्रीम – 80 ग्राम
नींबू का रस – 1 छाेटा चम्मच

विधिः-
1. एक पैन में 1 छाेटा चम्मच तेल और 1 बड़ा चम्मच मक्खन डालकर गर्म करें। इसमें छाेटा डेढ़ चम्मच अदरक, छाेटा डेढ़ चम्मच लहसुन डालकर 2-3 मिनट के लिए भूनें।
2. इसके बाद 2 छाेटे चम्मच हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से हिलाएं।
3. अब 100 ग्राम प्याज डालकर भूनें।
4. फिर 35 ग्राम पुदीना, 20 ग्राम धनिया, 1/2 छाेटा चम्मच हल्दी डालकर मिलाएं।
5. इस मिश्रण को ब्लेंडर में ब्लेंड करें और इसका पेस्ट बना लें।
6. बाउल में 1 अंडा, 750 ग्राम चिकन, 1 छाेटा चम्मच गरम मसाला, 1 छाेटा चम्मच लाल मिर्च, 1 छाेटा चम्मच नमक, 1 बड़ा चम्मच मक्खन डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
7. इस मिश्रण का एक छोटा सा हिस्सा लें और छोटी-छाेटी गेंदें बना लें।
8. अब एक कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल डालकर गर्म करें। इसके बाद 2 तेजपत्ते, 60 ग्राम काजू पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
9. इसमें 1/4 छाेटा चम्मच हल्दी, 1 बड़ा चम्मच धनिया पाऊडर, 1/4 छाेटा चम्मच लाल मिर्च डालकर मिक्स करें।
10. इस मिश्रण में 440 मिलीलीटर पानी डालकर उबाल लें।
11. फिर इसमें तैयार किए गए कोफ्ते डाल दें।
12. ब्लेंड किए गए पेस्ट काे इस मिश्रण में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इसे 7 से 10 मिनट तक पकाएं या जब तक कि चिकन कोफ्ता अच्छे से पक न जाए।
13. इसके बाद 1/2 छाेटा चम्मच नमक, 80 ग्राम ताजी क्रीम डालें और मिला लें।
14. 1 छाेटा चम्मच नींबू का रस डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
15. अापका Chicken Kofta तैयार है। गर्मा-गर्म पराेसें।