Monday , April 13 2026 7:07 AM
Home / News / उत्तर कोरिया के राजनयिक को पूछताछ के लिये बुलाया

उत्तर कोरिया के राजनयिक को पूछताछ के लिये बुलाया

16
कुआलालंपुर। मलेशियाई पुलिस ने उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के सौतेले भाई किम जोंग नेम की हत्या के मामले में उत्तर कोरियाई दूतावास के एक वरिष्ठ अधिकारी और सरकारी एयरलाइन के एक कर्मचारी को पूछताछ के लिये बुलाया है। किम जोंग नेम की गत 13 फरवरी को कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हत्या कर दी गयी थी। वह वहां से मकाऊ जाने की तैयारी कर रहे थे। दक्षिण कोरिया और अमेरिका के अधिकारियों ने इस बात की आशंका जतायी है कि उत्तर कोरिया के एजेंटों ने इस हत्या की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस प्रमुख खालिद अबु बकर ने इस मामले में उत्तर कोरिया के राजनयिक हयोंग कवांग सोंग(44) को पूछताछ के लिये बुलाया है जो कि दूतावास में सचिव स्तर का दूसरा पद संभालते हैं। पुलिस प्रमुख ने एयर कोरयो एयरलाइन के किम यूके (37) और एक अन्य उत्तर कोरियाई संदिग्ध री जी यू की पहचान पूछताछ के लिये की है। लेकिन उन्होंने इस मामले में अन्यत्र जानकारी नहीं दी। उन्होंने बताया कि तीनों अभी मलेशिया में ही हैं। श्री खालिद ने पत्रकारों को बताया कि तीनों अभी हिरासत में नहीं हैं और उन्हें बस पूछताछ के लिये बुलाया गया है। इस बीच उत्तर कोरियाई दूतावास से इस संबंध में अब तक कोई भी जानकारी नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *