
नई दिल्ली: आपने दुनिया के कई अमीर खिलाडिय़ों के बारे में सुना होगा, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे बॉक्सर के बारे में बताएंगे जिनकी प्रॉपर्टी लगभग 4171 करोड़ रुपए है। यह कोई और नहीं जाने माने अल्टीमेट फाइटिंग के किंग बॉक्सर फ्लॉयड मेवेदर हैं। उनके पास इतना पैसा है कि वो नोटों को बिस्तर पर बिछा कर सोते है। इस खिलाड़ी को अपने बैंक बैलेंस और कैश से बेहद प्यार है और इनके खर्च भी इतने बड़े-बड़े हैं कि किसी के भी होश उड़ा दें।
मेदेवर को कैश का इतना शौक है कि मेवेदर चाहे खाना खा रहे हों, कार में जा रहे हों या प्लेन मे ट्रैवल कर रहे हों, वे हमेशा करोड़ों रुपए का कैश आसपास रखते हैं। कई बार स्ट्रिप क्लबों में लाखों डॉलर हवा में उड़ाकर आ जाते हैं। उनके पास इतना कैश है कि अगर उनको बैंक में जमा करवाना हो तो नोटों को ट्रक में लेकर जाना पड़ता है। वे एक बार में खर्चे के लिए कई अरब रुपए निकालते हैं। वह कैश को लेकर इतने दीवाने हैं कि हर वक्त कई करोड़ रुपए अपने आसपास फैलाकर रखते हैं।
आपको बतां दें कि उनकी अगली फाइट 26 अगस्त को होने वाली है। मेवेदर का मुकाबला कॉनर मैक्ग्रेगर से होगा। 12 राउंड तक चलने वाले इस मुकाबले को पिछली फाइट से भी ज्यादा महंगा बॉक्सिंग मुकाबला माना जा रहा है। इस मुकाबले में जीत किसी की भी हो दोनों को क्रमश मेवेदर को 645 करोड़ रुपए और मैक्ग्रिगोर को 516 करोड़ रुपए मिलेंग। 12 राउंड तक चलने बाला मुकाबला होगा दोनों के बीच जिसमे 1161 करोड़ रूपए दांव पर होंगे।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website