
सैन फ्रांसिस्को। अगर आपको ग्रहों, तारों जैसे खगोलीय पिंडों में रुचि है और आप उनके बारे में अधिक जानकारियां जुटाना चाहते हैं तो गूगल मैप का नया फीचर आपकी सहायता कर सकता है। इस फीचर की मदद से आप पृथ्वी के अलावा अन्य ग्रहों और चंद्रमा का घर बैठे दर्शन कर सकते हैं।
गूगल मैप के जरिये शनि ग्रह के प्राकृतिक उपग्रह इंसेलेडस, डिओन, मिमास, रेआ के साथ ही बृहस्पति ग्रह के चंद्रमा यूरोपा और गनीमेड की यात्रा भी की जा सकती है।
गूगल के प्रोडक्ट मैनेजर स्टैफोर्ड मारक्वार्ड ने कहा, ‘मैप से आप इंसेलेडस के बर्फीले मैदानों का भ्रमण कर सकते हैं जहां कैसिनी यान ने पानी ढूंढा था और टाइटन की मीथेन झीलों की यात्रा भी कर सकते हैं। हमने प्लूटो, शुक्र ग्रह और अन्य चंद्रमाओं के साथ 12 नई दुनिया के नक्शे ऐप में शामिल किए हैं।’
गूगल ने इसे तैयार करने के लिए खगोल वैज्ञानिक ब्योर्न जॉनसन की मदद ली है जिन्होंने नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की तस्वीरों की मदद से ग्रहों और चंद्रमाओं के नक्शे तैयार किए हैं।
गूगल फोटो से होगी आपके पालतू पशु की पहचान सैन फ्रांसिस्को-
तस्वीरें साझा और संग्रह करने के लिए बनाए गए गूगल फोटो एप से अब आपके पालतू पशुओं की पहचान हो सकेगी। इस नए फीचर की मदद से आप अपने पालतू पशु के साथ फोटो खिंचवाते समय उनका नाम लिख सकते हैं।
इसके अलावा इस एप की मदद से पशुओं के फोटो एलबम और वीडियो भी बनाए जा सकेंगे। गूगल फोटोज में 16 मेगा पिक्सल तक की असीमित तस्वीरें और 1080 रिजोल्यूशन तक के वीडियो संग्रहित किए जा सकते हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website