Wednesday , March 4 2026 9:53 PM
Home / Sports / अब इंग्लैंड में खेलते दिखाई नहीं देंगे पीटरसन, ऐसे ली विदाई

अब इंग्लैंड में खेलते दिखाई नहीं देंगे पीटरसन, ऐसे ली विदाई


लंदन। इंग्लैंड के दाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन अब इंग्लैंड की धरती पर क्रिकेट खेलते नजर नहीं आएंगे। पीटरसन काउंटी क्रिकेट में सरे टीम के सदस्य थे। सरे को नटवेस्ट टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में वारविकशायर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के बाद पीटरसन ने ट्विटर पर संदेश लिखा।

उन्होंने ट्वीट में इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और फैंस के नॉटिंघमशायर, नॉर्थम्पटनशायर और सरे को भी धन्यवाद दिया। पीटरसन हालांकि क्वार्टर फाइनल में टीम का हिस्सा नहीं थे। पीटरसन ने इंग्लैंड की ओर से अंतिम मैच वर्ष 2014 में खेला था। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई एशेज के बाद बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

वे इसके बाद से दुनियाभर की टी20 लीग आईपीएल, बीबीएल, सीपीएल, पीएसएल और नटवेस्ट टी20 ब्लास्ट में खेलते नजर आए हैं। पीटरसन ने पिछले दिनों वर्ष 2019 में इंग्लैंड में होने वाले वनडे विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से खेलने की इच्छा जताई थी।