Thursday , March 5 2026 11:45 PM
Home / Sports / NZ vs IND 2nd ODI: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका, निकोल्स 41 रन बनाकर आउट

NZ vs IND 2nd ODI: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका, निकोल्स 41 रन बनाकर आउट


भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां टीम इंडिया ने टाॅस जीतकर पहले कीवी टीम को बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। वही कीवी टीम ने 2 विकेट गंवाए 142 रन बना लिए है और क्रीज पर मार्टिन गुप्टिल 74 खेल रहे है।
वही दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो भारत ने मोहम्मद शमी की जगह नवदीप सैनी और कुलदीप यादव की जगह युजवेंद्र चहल को मौका दिया है। जबकि न्यूजीलैंड टीम ने मिचेल सैंटनर की जगह काइल जैमीसन जो वनडे में अपना डेब्यू कर रहे है।
ईडन पार्क स्टेडियम एक खूबसूरत और छोटा मैदान है और यहां बल्लेबाजों के लिए काफी मदद रहती है। हरे-भरे मैदान में शुरुआत में गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिल सकती है लेकिन छोटा मैदान होने की वजह से बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार होती है।
दोनो टीेमें इस प्रकार है…
भारत: पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (c), श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल (wk), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह..
न्यूजीलैंड: मार्टिन गुप्टिल, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल, रॉस टेलर, टॉम लेथम (c & wk), मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, काइल जैमीसन, टिम साउथी, हैमिश बेनेट…