Thursday , December 25 2025 5:21 PM
Home / Lifestyle / ओह! तो इसलिए अनमैरिड रहना ज्यादा पसंद करती हैं लड़कियां

ओह! तो इसलिए अनमैरिड रहना ज्यादा पसंद करती हैं लड़कियां


दुल्हन बनना तो हर लड़की का सपना होता है। हर लड़की चाहती है कि एक दिन उसके सपनों का राजकुमार उसे अपने साथ ले जाए लेकिन वक्त के साथ-साथ लड़कियों की सोच में भी काफी बदलाव आया है। आज के इस मार्डेन समय में लड़कियां दुल्हन बनने से ज्यादा अनमैरिड रहने की इच्छा रखती है। शादी और रिलेशनशिप के साइड इफेक्ट्स देखकर आजकल लड़कियां अनमैरिड रहना ज्यादा पसंद करती हैं। जिनकी शादी हो भी गई है वह भी यही सोचती हैं कि काश वह अनमैरिड ही होती। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों आजकल लड़कियां शादी की बजाए अनमैरिड रहना ज्यादा पसंद कर रही है।
1. अपने करियर के लिए
लड़कियां चाहे कितना भी पढ़ी हो लेकिन शादी के बाद उनकी स्टडी धरी की धरी रह जाती है। बेशक वह घर और ऑफिस दोनों एक साथ मैनेज कर लें लेकिन दोनों संभालने के बाद भी हमबैंड और परिवार वाले कभी खुश नहीं होते।
2. हर बात पर रोक-टोक
आज के समय में हर लड़की अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीना पसंद करती है। उन्हें यह बिल्कुल पंसद नहीं होता कि कोई भी किसी भी बात को लेकर उन्हें बार-बार टोके। इस बिहेवियर से ज्यादा बढ़िया लड़कियां को अनमैरिड रहना लगता है।
3. सैक्रिफाइस करना
शादी के बाद लड़की को अपने सरनेम से लेकर कपड़ों तक, हर चीज सैक्रिफाइस करनी पड़ती है। धीरे-धीरे उनकी पसंद नापसंद और पार्टनर की पसंद ही उनकी खुशी बन जाती है। ऐसी सिचुएशन में लड़कियों का दोबारा से अनमैरिड हो जाने का दिल करता है।
4. पसंदीदा कपड़े पहनने पर रोक
हर लड़की चाहती है कि वह अपनी पसंद के कपड़े पहने लेकिन जब उसे कोई एेसा करने से रोकता है तो उसे बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। वह सोचती है कि यहीं अगर वह अनमैरिड होती तो वह अपने पसंद के कपड़े पहन सकती।
5. दोस्तो को तो भूल ही जाओ
बचपन से आप जिन दोस्तो के साथ खेलते हुए बड़े होते हैं शादी के बाद आपको उन्हें भी भूलना पड़ता है। आप अपने दोस्तो से न ही कोई बात शेयर कर पाती हैं और न ही उनके साथ बाहर जा पाती है, जिसका नतीजा होता है स्ट्रेस।

6. प्राइवेसी तो भूल ही जाओ
सिर्फ लड़का ही नहीं बल्कि लड़कियों को भी शादी के बाद प्राइवेसी का पूरा हक होता है। फिर चाहे वह अपने पति के साथ अकेले बाहर जाना चाहती हो या फिर अपने पति के कोई बात शेयर न करना चाहती हो।

7. शादीशुदा का टैग
शादी के बाद लड़के तो फ्री माइंड होकर घूम सकते हैं लेकिन लड़कियों के साथ तो शादी का टैग लग जाता है। शादीशुदा का टैग लग जाने के कारण आपके दोस्त भी बात करने से कतराते हैं।