
आप ने अब तक सभी को पढ़ाई के लिए पैसे खर्च करते तो जरूर देखा होगा लेकिन आप ने कभी किसी को पढ़ाई के बदले पैसे मिलते सुने या देखें हैं। जी हां, आज हम आपको एक एेसी अनोखी कंपनी के बारे में बताने जा रहे हैं जो पढ़ाई के बदले पैसे देती है, इतना ही नहीं पढाई पूरी होने के बाद कंपनी आपको काम भी देती है।
वर्जीनिया की एक कंपनी जो छात्रों को पढने पर पैसा देती है। वर्जीनिया की कंपनी रिवेचर देशभर के कॉलेज कैम्पस में क्लासरूम लगाती है। कॉलेज ग्रैजुएट्स को फ्री में जावा और डेटा मैनेजमेंट जैसे हॉट स्किल का क्रैश कोर्स करवाती है। यह क्रैश कोर्स 12 हफ्ते का होता है। हर हफ्ते 40 घंटे पढ़ाई होती है। कंपनी फ्री क्रैश कोर्स करने वाले हर एक स्टूडेंट को पैसे देती है। लेकिन कोर्स पूरा करने वाले स्टूडेंटस को एक शर्त माननी पड़ती है कि वो अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद यहीं पर ही नौकरी भी करेंगे।
कंपनी 11 डॉलर लगभग 700 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से पेमेंट करती है। कोर्स पूरा करने वाले स्टूडेंट्स को कंपनी के लिए दो साल काम करना अनिवार्य है। कंपनी के लिए काम करने वाले को 50 हजार से 65 हजार डॉलर लगभग 33 लाख से 43 लाख रुपए सालाना सैलरी मिलती है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website