
दिनभर की थकान और तनाव से निजात पाने के लिए आजकल लोग बॉडी मसाज का सहारा ले रहे है। मसाज को लेकर लोगों की अपने अलग-अलग विचार है। अपनी बॉडी मसाज के लिए ज्यादातर लोग मसाज पार्लर या सैलून जाते है। दुनिया में वैसे तो अलग-अलग तरीकों से भी मसाज करवाई जाती है लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि सांप लोगों की मसाज करता हो। अगर नहीं तो आज हम आपको एक ऐसे सैलून के बारे में बताएंगे, जिसके बारे में सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।
आज तक आपने बॉडी मसाज इंसानों से करवाते देखों होगा लेकिन जर्मनी में एक ऐसा सैलून है, जहां पाइथन सांप इंसानों की बॉडी मसाज करता है। भले ही यह बात सुनकर थोड़ी हैरानी हो लेकिन यह बिल्कुल सच है।
मोंटी नाम का यह पाइथन सांप सैलून में पिछले 13 साल से लोगों की गर्दन की मसाज कर रहा है और उनका तनाव दूर कर रहा है। जर्मनी के सैलून का नाम ‘द हार मोड टीम सैलून’ है, जिसकी चर्चा दुनिभर में हो रही है। खास बात है कि इस पाइथन सांप से गर्दन की मसाज करवाने के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाता।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website