
केपटाउनः दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ शनिवार शुरु होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए चोटिल तेज गेंदबाज डेल स्टेन की जगह तेज गेंदबाज डुएन ओलिवियर और लुंगी एनगिदी को टीम में शामिल किया है। अनुभवी तेज गेंदबाज स्टेन को केपटाउन में हुए पहले टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को एड़ी में चोट लग गई थी और जिससे वह सीरीज से बाहर हो गए हैं।
लंबे समय बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम में वापसी कर रहे स्टेन को चायकाल से ठीक पहले चोट लग गई थी और वह फिर अपने ओवर की आखिरी तीन गेंदें नहीं खेल सके थे। 25 साल के ओलिवियर ने 12 महीने पहले श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में अपना पदार्पण किया था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के लिए अब तक पांच टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें 23.11 के औसत से 17 विकेट हासिल किए हैं। एनगिदी अभी गैर अनुभवी खिलाड़ी हैं और वह प्रिटोरिया में होने दूसरे मैच से टेस्ट में पदार्पण कर सकते हैं। एनगिदी ने दक्षिण अफ्रीका के लिए अब तक तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website