
वॉशिंगटन। जहां एक तरफ लोग नौकरी पाने के लिए डिग्रीयां, ट्रेनिंग और न जाने कितने इंटरव्यू का सामना करते हैं, वहीं एक आठ वर्षिय बच्ची यूट्यूब के जरिए ही हर महीने करीब 7620000 रूपए कमा लेती है। यूट्यूब के यह स्टार्स इन दिनों किसी हॉलीवुड स्टार्स से कम नहीं हैं, फिर चाहे बात पॉपुलेरिटी की हो या इनकम की।
एनऎज ने हाल ही मासिक आमदनी के हिसाब से टॉप यूट्यूब स्टार्स की सूची तैयार की थी। यह डेटा ऑट्रिगर मीडिया ने जमा किया था जिसमें टॉप-अर्निग चैनल्स को दो जॉनर्स में बांटा गया था- ब्यूटी और स्टाइल, फूड और कुकिंग। फूड एंड कुकिंग जॉनर में आठ साल की बच्ची चार्ली के चैनल चार्ली क्राफ्टी किचन को आमदनी के लिहाज से पहले स्थान पर रखा गया है।
चार्ली अपने इस चैनल पर बेकिंग टिप्स देती है और ऑट्रिगर के हिसाब से यह चैनल हर महीने औसतन 127777 डॉलर यानी कि लगभग 7620000 रूपए कमाता है। इस चैनल को हर महीने औसतन 29 ç मलियन व्यूज मिलते हैं। चार्ली ने अपने वीडिया वर्ष 2012 में शूट करने शुरू किए थे। तब वह 6 साल की थी। उसकी पांच वर्षीय बहन एश्ली शैफ टेस्ट टैस्टर का किरदार निभाती है।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website