
एक्टर अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते ही रहते हैं। हाल ही में अमिताभ होली के मौके पर एक पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है।
तस्वीर में अमिताभ पत्नी जया बच्चन और बेटे अभिषेक के साथ होली खेलते हुए नजर आ रहे हैं। अभिषेक काफी छोटे दिखाई दे रहे हैं और अमिताभ के कंधों पर बैठे हुए हैं। जया को तो पहचानना ही मुश्किल है। तस्वीर शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा- ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे…होली है।’ फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें अमिताभ की फिल्म ‘सिलसिला’ का गाना ‘रंग बरसे’ और ‘बागबान’ का गाना ‘होली खेले रघुबीरा’ होली सेलिब्रेशन में जरूर बजाए जाते हैं। सभी इन गानों पर खूब धमाल करते हैं। काम की बात करें तो अमिताभ बहुत जल्द फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अमिताभ फिल्म चेहरे, झुंड और मेडे में भी नजर आएंगे।
Home / Entertainment / Bollywood / होली पर अमिताभ को याद आए पुराने दिन, पत्नी और बेटे के साथ थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर बोले- ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे’
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website