Wednesday , March 4 2026 10:37 PM
Home / Sports / महज 9 मैचों में 4 शतक ठोक चुका है ये पाकिस्तानी बल्लेबाज, तोड़ सकता है वर्ल्ड रिकॉर्ड

महज 9 मैचों में 4 शतक ठोक चुका है ये पाकिस्तानी बल्लेबाज, तोड़ सकता है वर्ल्ड रिकॉर्ड


क्रिकेट जगत में इस समय पाकिस्तान का ओपनर फखर जमान अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच में अपने पहले दोहरे शतक को लेकर वाहवाही लूट रहा है। लेकिन इनके अलावा एक आैर भी उनका साथी है जिसका बल्ला थमने का नाम नहीं ले रहा। यह खिलाड़ी कोई आैर नहीं बल्कि पूर्व क्रिकेटर इंजमाम उल हक के भतीजा इमाम उल हक है।
तोड़ सकता है वर्ल्ड रिकॉर्ड
इमाम ने अभी तक सिर्फ 9 मैच खेले हैं, जिसमें उनके शतकों की संख्या 4 हो गई।इससे भी खास बात यह है कि इन चार में से 3 शतक उनके जिम्बाव्बे के खिलाफ हुई 5 मैचों की सीरीज के दाैरान निकले। इसी के साथ अब उनके पास वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का भी माैका है आैर यह रिकाॅर्ड है वनडे में सबसे तेजी से 1,000 रन बनाने का।
बना चुके हैं इतने रन
अब तक खेले गए 9 मैचों में इमाम ने 68.0 की आैसत से 544 रन बना लिए हैं। फिलहाल वनडे में सबसे तेज 1,000 रन बनाने का रिकॉर्ड उनके ही हमवतन फखर जमां (18 पारी) के नाम है, जिन्होंने 22 जुलाई को ही खेले गए मैच में ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इमाम अभी इस रिकॉर्ड से महज 456 रन दूर हैं और उनके पास सुनहरा मौका है।
इससे पहले 28 साल के सलामी बल्लेबाज जमान से पहले वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्डस, इंग्लैंड के केविन पीटरसन और जोनाथन ट्रॉट , दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक और पाकिस्तान के बाबर आजम ने 21 मैचों में 1000 रन पूरे किए हैं।
डेब्यू मैच में जड़ दी थी सेंचुरी
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इमाम लगता है सेंचुरी बनाने के लिए ही खेलते हैं। उन्होंने 18 अक्टूबर 2017 को श्री लंका के खिलाफ डेब्यू किया था। इस मैच में उन्होंने 125 गेंदों में शानदार शतक बना दिया था। ऐसा करने वाले वह दुनिया के 13वें और पाकिस्तान दूसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले पाकिस्तान के लिए सलीम इलाही ने 29 सितंबर, 1995 को श्री लंका के खिलाफ ही नॉट आउट 102 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने 133 बॉल में 7 चौके और 1 छक्का लगाया था।