Tuesday , February 17 2026 9:21 AM
Home / Food / Orange Mocktail

Orange Mocktail


अगर अाप मेहमानाें के लिए घर पर काेई ड्रिंक बनाने का साेच रहे हैं, ताे अाप Orange Mocktail बना सकते हैं। यह बनाने में भी काफी अासान है और अापके मेहमानाें काे भी पसंद अाएगी। अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः-

सामग्रीः-
आईस – जरूरत अनुसार
ऑरेंज जूस – 110 मिलीलीटर
काला नमक – 1/4 छोटा चम्मच
लेमन जूस – 1 छोटा चम्मच
शुगर सिरप – 2 बड़े चम्मच
स्पार्कलिंग वाटर – 50 मिलीलीटर

विधिः-
1. सबसे पहले एक कांच के गिलास में कुछ आईस क्यूब्स डालें।
2. फिर इसमें 110 मिलीलीटर ऑरेंज जूस, 1/4 छोटा चम्मच काला नमक, 1 छोटा चम्मच लेमन जूस, 2 बड़े चम्मच चीनी और 50 मिलीलीटर पानी डालकर अच्छे से मिला लें।
3. अब इसे ऑरेंज स्लाइस के साथ गार्निश करें।
4. अापकी ड्रिंक तैयार है। इसे सर्व करें।