
बीजिंगः पति से धोखा खाई महिला इन दिनों दूसरी महिलाओं की मदद कर रही है। महिलाओं की मदद के लिए झांग यूफेन नाम की महिला ने चीन के ह्ननान प्रांत में एक प्राइवेट एजैंसी भी खोली है। ये महिलाओं को उनके हसबैंड के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की जानकारी देती हैं और उन्हें पकड़वाने का भी काम करती हैं। उसके बाद बीच सड़क उनकी पिटाई करती हैं।
यूफेन अपने क्लाइंट्स के पतियों से अफेयर रखने वाली महिलाओं के बारे में जानकारी एकत्र करती हैं। नके साथ में बाहर आने-जाने के वक्त का पता लगाती हैं और फिर पब्लिकली उन पर हमला करती हैं। उन्होंने यह एजेंसी खुद पति से धोखा खाने के बाद शुरू की। ग्लोबटाइम्स के मुताबिक झांग यूफेन का पति टैक्स विभाग में ड्राइवर था और वह वेश्याओं के पास आता जाता रहता था। साल 1990 में उस दिन उन्हें तगड़ा झटका लगा जब उनके पति ने बताया कि वह किसी और महिला के लिए उन्हें छोड़ रहा है और तलाक चाहता है।
यूफेन ने माना कि इसके बाद उन्होंने पति के साथ अफेयर में रहने वाली महिला के साथ भी ऐसा ही बर्ताव किया था। यूफेन ने बताया कि इन दिनों हर हफ्ते उन्हें करीब 100 महिलाओं की कॉल्स आती हैं जो अपने पति की प्रेमिका से बदला लेना चाहती हैं। यूफेन ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार सड़क पर महिला की पिटाई की थी तो उस समय पुलिस ने आंखें मूदद ली थी। मैनें उस महिला को सरेआम पीटा था जिसके चलते सड़क जाम हो गई। बहुत से लोग महिला को पिटते हुए देख रहे थे।
पुलिस वालों ने कहा कि जो कुछ भी यहां हुआ उसने कुछ भी नहीं देखा। जब मैंने यह सुना तो मुझे लगा कि सब ठीक है। इस काम की वजह से झांग यूफेन को “किलर मिस्ट्रेस” के नाम से जाना जाता है। हालांकि यह झांग यूफेन चीन में इस तरह से कानून को हाथ में लेने वाली अकेली महिला नहीं है। हाल ही में चीन में एक महिला ने पत्नी की गर्लफ्रेंड को सड़क पर सरेआम पीटा था। महिला ने दावा किया था कि वह 4 साल से उसकी तालाश कर रही थी।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website