
गांव के बारे में सोचते ही यह बात दिमाग में आती हैं कि गांव काफी पिछड़ा हुए होते हैं लेकिन आज हम आपको एक एेसे गांव के बारे में बताने जा रहे है जो रातो रात करोड़पति बन गया। आप सोच रहें होंगे कि वो कैसे? दरअसल, इस गांव के रहने वाले एंटोनियो फर्नांडिस ने मुश्किल परिस्थितियों में बिजनेस का साम्राज्य तैयार किया और हजारों करोड़ की संपत्ति कमाई। आखिर में इन्होंने सारी संपत्ति अपने गांव के नाम कर दी। एंटोनियो का जन्म 1917 में एक छोटे से गंव सेरेजेल्स डेल कोंडाडो गांव में हुआ था।
उन्होंने अपना बचपन काफी गरीबी में गुजारा। उन्होंने 14 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ दी। 1939 में सिविल वर्क खत्म होने के बाद एंटोनियो लियोन आ गए जहां वो सिनिया गोंजालेज नाम की महिला से मिलें। उन्होंने सिनिया से शादी कर ली। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और प्रयासों के चलते कोरोना नामक मेक्सिको की मशहूर बीयर बनानी शुरु कर दी। उन्होंने कोरोना को एक बहुत बड़ा ब्रांड बना दिया।
99 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। मृत्यृ के बाद उन्होंने अपनी संपत्ति गांव के लोगों के नाम कर दी। हर गांव वाले के पास 17 करोड़ रुपए की भारी-भरकम राशि आई।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website