Wednesday , March 4 2026 5:24 PM
Home / News / पाकिस्तान ने भारत पर क्षेत्रीय शांति को खतरे में डालने का लगाया आरोप

पाकिस्तान ने भारत पर क्षेत्रीय शांति को खतरे में डालने का लगाया आरोप

5
इस्लामाबाद:पाकिस्तान ने आज भारत पर आरोप लगाया कि वह अपनी सैन्य क्षमता निर्माण के माध्यम से क्षेत्रीय शांति को खतरे में डाल रहा है।

भारत पर लगाया ये आरोप
पाकिस्तानी विदेश विभाग के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कहा,‘‘भारतीय रक्षा निर्माण क्षेत्र के हित में नहीं है।’’उन्होंने कहा,‘‘यह गंभीर चिंता का विषय है और क्षेत्र में शांति को खतरे में डाल रहा है और सामरिक संतुलन को बिगाड़ रहा है।’’जकारिया की यह टिप्पणी उस वक्त आई है जब कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान ने दावा किया था कि भारत ‘गुप्त परमाणु शहर’ का निर्माण कर रहा है और परमाणु हथियारों का जखीरा एकत्र कर लिया है जो क्षेत्र में सामारिक संतुलन के लिए खतरा पैदा करता है।

इस्लामाबाद में साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन के दौरान जकारिया ने आरोप लगाया कि कश्मीरियों के खिलाफ भारतीय अत्याचार जस का तस जारी है।उन्होंने भारत पर ‘नियंत्रण रेखा एवं कामकाजी सीमा’ पर संघर्ष विराम के उल्लंघन का भी आरोप लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *