
इस्लामाबाद:भारत को हर बात पर खरी खोटी सुनाने वाला पाकिस्तान आज खुद कंगाल हो गया है,इतना ही नहीं दुनिया के सामने हाथ फैलाने को मजबूर हो चुका है।जी हां आप ये बात सुनकर थोड़ा हैरान जरूर हो जाएंगे लेकिन ये बात पाकिस्तान का सबसे करीबी दोस्त चीनी मीडिया कह रहा है।
दरअसल चीन के सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ में मंगलवार को खबर छपी जिसमें चीन की सरकार से अपील की गई कि पाकिस्तान का बढ़ता राजकोषीय घाटा किसी बड़े वित्तीय संकट में नहीं बदले ये चीन सरकार को सुनिश्चित करना होगा।चीन के सरकारी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने पाक इकॉनोमी पर बड़ा खुलासा करते हुए चीन की सरकार से अपील की है कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को बचाएं।पाकिस्तान का बढ़ता राजकोषीय घाटा किसी बड़े वित्तीय संकट में नहीं बदले जाए।
पाकिस्तान के कंगाल होते ही चीन को क्या नुकसान होगा?
पाकिस्तान के कंगाल होने का डर चीन को इसलिए सता रहा है क्योकि चीन ने पाकिस्तान में भारी निवेश कर रखा है जिससे चीन काफी चिंतित है।चीन पाकिस्तान में इकोनॉमिक कॉरिडोर बना रहा है जिसमें उसने 46 अरब डॉलर यानी लगभग 3 लाख करोड़ रुपए निवेश किया है। यही नहीं चीन की बड़ी-बड़ी कंपनियों ने पाकिस्तान की घाटे की कंपनियों का अधिग्रहण किया है। ऐसे में अगर पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था गिरती है तो चीन को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।
चीन के सहारे चल रही पाक अर्थव्यवस्था
पाकिस्तान में चीन के बढ़ते इंवेस्टमेंट पर IMF यानी इंटरनेशनल मॉनेट्री फंड ने पिछले साल अक्टूबर में नवाज सरकार को आगाह किया था कि चीन के बढ़ते निवेश से डूब सकता है पाकिस्तान। लेकिन पाक सरकार ने IMF की चेतावनी को दरकिनार करते हुए चीनी निवेश जारी रखा। आज पाकिस्तान की हालत ये हो गई है कि बिना चीनी कर्जे के वो एक कदम आगे नहीं बढ़ा सकता। हाल ही में चीन ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए करीब 60 करोड़ डॉलर यानी 4 हजार करोड़ का कर्ज दिया था।
IndianZ Xpress NZ's first and only Hindi news website